
DHANBAD:झारखंड रिक्शा मजदूर संघ बाघमारा अंचल के सदस्य पहुंचे धनबाद के गांधी सेवा सदन अपनी समस्याओं को लेकर मीडिया से की बात
DHANBAD:झारखंड रिक्शा मजदूर संघ के सदस्य ने कहा कि 7 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक हम गरीब रिक्शा चालकों को नगर निगम धनबाद द्वारा 101 ई-रिक्शा आवंटन नहीं किया गया
उन्होंने कहा कि हम लोगों को वर्ष 2017 में ही रिक्शा आवंटन होना था हम लोगों को जल्द से जल्द एक्सपी रिक्शा का आवंटन किया जाए
उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को इन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के गरिमा योजना सत्र 16-17 के अंतर्गत धनबाद नगर निगम द्वारा हम लोगों को 125 ई रिक्शा आवंटन के लिए आदेश पारित किया गया था
लेकिन उस समय हम लोगों को सिर्फ 24 ई रिक्शा ई आवंटित किया गया बाकी शेष 101 रिक्शा हम लोगों का अभी तक नहीं मिला है हम लोगों को वर्ष 2017 से अभी तक धनबाद नगर निगम कार्यालय द्वारा झूठा आश्वासन दे करके परेशान किया जा रहा है धनबाद नगर निगम के कारण हम लोगों का काम अभी तक रुका हुआ है उन्होंने कहा कि अब न्याय के लिए हम लोग शरण में हम गरीबों न्याय देने का काम करें ताकि हम गरीब मजदूर रिक्शा चालक अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें