27 July 2024

DHANBAD:क्षत्रिय कुल भूषण भारतीय इतिहास के महान योद्धा महाराणा प्रताप के 483 वी जयंती समारोह का आयोजन राजपूत विचार मंच धनबाद के तत्वधान में न्यू कार्मिक नगर महाराणा प्रताप स्मारक भवन में किया गया जहा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह समारोह में बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित हुई जहा सर्वप्रथम उन्होंने महाराणा प्रताप के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ad Space

वही श्रीमती सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शौर्यशिरोमणि महाराणा प्रताप के लिए मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान से बढ़कर और कुछ नहीं था।

अनेकों कष्ट सहते हुए उन्होंने धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया।

वही मौके पर ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने उन्हे पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।

इस दौरान मौके पर धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह देव नारायण सिंह जमशेदपुर पूर्वी विधायक सराय अतुल सिंह श्री राम मोहन सिंह अमलेश सिंह दिनेश सिंह मनोज सिंह महामंत्री सुधीर प्रसाद सिंह राजेंद्र सिंह कृष्ण कुमार सिंह देव प्रसन्न सिंह शशिकांत सिंह विनोद सिंह अभिमन्यु सिंह गौरव सिंह रौशन कुमार सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में राजपूत विचार मंच के सदस्य मौजूद थे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"