27 July 2024

तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल!

Ad Space

डेस्क,छोटे खान

DHANBAD:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 मार्च को धनबाद आगमन पर तैयारियों को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह के नेतृत्व में जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक झरिया कतरास मोड़ कार्यालय में की गई।

जिसमें सैकड़ों की संख्या में जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर विशेष चर्चा की गई और कार्यक्रम में झरिया विधानसभा में जनता श्रमिक संघ सह भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि अधिक से अधिक करने की रूप रेखा तैयार की गई

कार्यक्रम में झरिया विधानसभा में जनता श्रमिक संघ सह भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि अधिक से अधिक करने की रूप रेखा तैयार की गई साथ ही मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदीप सिन्हा गौरव वक्ष सतेंद्र कुमार श्दिलीप भारती शिव कुमार यादव समेत सैकड़ों की संख्या में जेएसएस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"