27 July 2024

DHANBAD:धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड का आरोपी सागर सिंह को गवाही के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोडरमा जेल से लाया गया।

Ad Space

धनबाद कोर्ट,एडीजे – 16 न्यायधीश अखिलेश कुमार की अदालत में किया गया हाजिर। सागर सिंह की तबियत बिगड़ी, मंडल कारा धनबाद के चिकित्सक ने की जांच।

सागर सिंह के अधिवक्ता साधन राय ने बताया उनके मुव्ककील सागर सिंह उपरोक्त कांड में किस प्रकार से निर्दोष है यह बताने के लिए पिछले दिनों न्यायालय में पिटीशन दाखिल किया गया था।

जिसके आलोक में आज न्यायालय के आदेश पर सागर सिंह को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जबकि कोडरमा से धनबाद लाने के क्रम में सागर की तबियत बिगड़ी, स्थिति चिंताजनक, कुछ भी बोलने की स्थिति में नही। साधन राय ने बताया सागर सिंह के समुचित इलाज के लिए न्यायालय में दिया गया है आवेदन।

अधिवक्ता जावेद खान ने मीडिया को बताया कि नीरज सिंह हत्याकांड के शूटर सागर सिंह की स्थिति स्पष्ट दिख रहा है की वो बीमारी से ग्रसित है माननीय न्यायलय के समकक्ष में डॉ को बुलाया गया है यहाँ कोर्ट में डिस्पेंसरी से तब्दील हो गया है जहा जाँच की गई है जबकि स्थिति ऐसी है की सागर सिंह कुछ भी बोलने के लिए सामर्थ्य नही है।

सागर सिंह कई बार वीसी के माध्यम से अपने बीमारी का न्यायलय के समक्ष ज़िक्र किया गया है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"