27 July 2024

धनबाद में कांग्रेस नेता मनोज सिंह को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे के मेजर ने धमकी.

Ad Space

DHANBAD:धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान ने कांग्रेस नेता मनोज सिंह को व्हाट्सएप मैसेज कर 10 लाख की रंगदारी नहीं देने पर खोपड़ी खोल देने की धमकी दी है घटना के बाद कांग्रेस नेता ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है धनबाद के मनोरम नगर के रहने वाले धनबाद युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके मनोज सिंह को 29 जनवरी को व्हाट्सएप मैसेज कर 10 लाख रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर खोपड़ी खोल देने की धमकी दी है!

बोले कांग्रेस नेता मनोज सिंह राहुल गांधी का सिपाही हु डरने वाले नहीं है आम जनता के आवाज को उठाने का काम करते हैं

राहुल गांधी के कार्यक्रम होने के कारण कांग्रेस नेता ने इस पर ध्यान नहीं दिया बुधवार को मनोज सिंह के व्हाट्सएप पर धमकी वाला मैसेज फिर आने के बाद कांग्रेस नेता ने धनबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज की है वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि हम राहुल गांधी की सिपाही है डरने वाले नहीं है आम जनता के आवाज को उठाने का काम करते हैं।

वही बता दे की राहुल गांधी की यात्रा के दौरान मनोज सिंह से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो अपने पेज पर शेयर किया है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"