21 May 2024

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

(बेलगड़िया, आमझर, केंदुआटांड, कुर्मीडीह में महिला कांग्रेस का जन संपर्क अभियान)

Ad Space

DHANBAD:धनबाद:धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील के साथ सघन जन संपर्क अभियान चलाया। सीता राणा के नेतृत्व में बेलगड़िया, आमझर, केंदुआटांड, कुर्मिडीह में जन संपर्क अभियान चलाया गया।

मौके पर सीता राणा ने स्थानीय महिलाओं पुरुषों और युवाओं से बातचीत की और उनकी समस्या को सुना। सीता राणा ने कांग्रेस की घोषणा पत्र के पांच न्याय और पच्चीस गारंटी को लेकर जानकारी साझा की और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट करने की अपील की।


सीता राणा ने मौके पर कहा कि भाजपा का विकास का दावा झूठा है। ग्रामीण क्षेत्रों और दूर दराज इलाको में भाजपा की योजना का लाभ लोगों को नही मिला। जो योजना पहुंची वह आधी अधूरी साबित हुई।

आवास योजना, शौचालय योजना या गैस योजना के साथ राशन कार्ड को लेकर लोगों में उदासीनता है। लोगों को योजना का लाभ नहीं मिला। भाजपा के झूठे दावों की पोल खुल रही है। भाजपा का विकास कागजी निकला। लोगों को कांग्रेस के न्याय और गारंटी पर भरोसा है।

धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पक्की है।

सीता राणा के साथ जन संपर्क अभियान में कलावती देवी, शाहिना बानो, सावित्री कोड़ा, सुनीता निषाद शामिल थी।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"