27 July 2024

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

DHANBAD:बैंक में नकली सोने के गहने गिरवी रख करोड़ो का लगाया चूना,32 लोगों के खिलाफ बैंक प्रबंधन दर्ज कराई एफआईआर

Ad Space

धनबाद।दो साल पहले जिन बैंक में सोने के गहनों को गिरवी रख करोड़ो रुपए लोन के तौर पर ली गई थी।वह सभी सोने के गहने नकली निकले।मामले का खुलासा तब हुआ जब लोन की किस्त बैंक को मिलनी बंद हो गई।जिसके बाद गिरवी के तौर पर बैंक में रखे गए सोने के गहने को नीलामी के लिए निकाला गया।

गहनों की वैल्यू लगाने के दौरान सोने के गहने नकली पाए गए।बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत मामले में सामने आई है।बैंक के द्वारा कुल 32 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमे से चार बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं

यह मामला जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा की है। 3.5 किलो नकली सोने का गहने को गिरवी रख कर बैंक को करीब 28 लोगो ने 1.24 करोड़ का चूना लगाया है।इस धोखाधड़ी की घटना में बैंक के चार कर्मी भी शामिल हैं ।

सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अलग अलग करीब 28 लोगो ने नकली सोने के गहने को गिरवी रखकर बैंक से कर्ज लिया था। सोने के गहने गिरवी रखे लोगों में बैंक को किस्त भरना बंद कर दिया।

जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बैंक में गिरवी के तौर पर रखे सोने के गहने को नीलामी के लिए वैल्यू लगाई जानी थी।इस दौरान पता चला की सभी गहने नकली है।

बैंक प्रबंधक विश्व प्रताप सिंह ने मामले की शिकायत सरायढेला थाना की पुलिस से की। बैंक प्रबंधक के द्वारा 32 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमे चार बैंक कर्मी भी शामिल है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"