27 July 2024

DHANBAD: झरिया नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराना जिला कांग्रेस कमेटी के सामने अस्थाई कार्यालय में 12 सालों से बंद पड़ा कांग्रेस ज़िला कार्यालय को खुलवाने के लिए धरना दिया गया।

Ad Space

मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस धरने के माध्यम से, झरिया कांग्रेस कमेटी ने अपनी माँग रखी कि पुराना जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को जल्द से जल्द खोला जाए ताकि पार्टी की सभी गतिविधियों को सम्पन्न करने में आसानी हो।

आगे उन्होंने कहा कि पुराना कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने को लेकर धनबाद जिला के सभी प्रखंड एवं नगरों द्वारा प्रतिदिन क्रमवार तरीके से पुराना कांग्रेस कार्यालय के गेट के सामने कांग्रेसजन शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर कार्यालय को अविलंब खोलने की मांग करेंगे

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे,मुख्तार खान योगेंद्र सिंह योगी,नवनीत नीरज, राजेश्वर सिंह यादव लक्ष्मण तिवारी दिनेश सिंह पप्पू कुमार तिवारी गोपाल कृष्ण चौधरी प्रसाद निधि अशोक वर्णवाल रत्नेश यादव दीपक सिंह भोला सिंह प्रमोद चंद्रवंशी वीरेंद्र बहादुर सिंह मनोज हाडी,रत्नेश यादव, राजू झा मधुसूदन चौधरी, प्रदीप पांडे कमला कुमारी सुनीता देवी महेंद्र पासवान अरविन्द सैनी,सादिक अमीन,गीता सिंह ,बबीता देवी,अमर कुमार इत्यादि ने भाग लिया।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"