27 July 2024

छठ पर्व 2023 : लोक आस्था का महान पर्व नहाय-खाय के साथ हुई प्रारंभ,पवित्र पर्व का जाने महत्व…

Ad Space

NEWSTODAYJ : झारखंड राज के राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में कैदी छठ पूजा कर रहे हैं। कुल आधा दर्जन कैदी आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज शुक्रवार से शुरू कर दी है। आज नहाय-खाय है। रांची जेल का माहौल भी इस त्योहार में बदल गया है। हर साल की तरह इस साल भी जेल में छठ पूजा का आयोजन हो रहा है।आधा दर्जन कैदी में सितारा देवी, संतोषी देवी, ललिता देवी, सरिता देवी के अलावा कृष्णदेव महतो शामिल हैं। छठ व्रतियों को नहाय-खाय के लिए लौकी, कपड़ा, दूध, नारियल, सूप, फल, आदि पूजन सामग्री जेल प्रशासन की ओर से मुहैया कराई गई है। जेल प्रशासन इस त्योहार में छठ व्रतियों की मदद के लिए तैयार रहता है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"