4 December 2023

न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Ranchi) राजधानी रांची में आज जनजातीय गौरव, ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड के रांची में बीजेपी के ‘संकल्प यात्रा 2023’ के समापन पर आयोजित विशाल जनसभा आयोजन हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सांसद जेपी नड्डा ने कहा वर्तमान में JMM-कांग्रेस सरकार के कुशासन, अराजकता और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। वोट की राजनीति के लिए तुष्टीकरण पर आंख मूंद लेने वाली हेमंत सोरेन सरकार को आदिवासी समाज की संस्कृति की नहीं सिर्फ वोट की चिंता है।प्रदेश में भ्रष्टाचार, अनाचार और महिला उत्पीड़न के खिलाफ सुशासन और विकास की सरकार की स्थापना के लिए जनता ने तय कर लिया है कि अबकी बार यहां कमल खिलाना है।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"