8 September 2024

न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(dhanbad) धनबाद जिले के रेलवे स्टेशन में शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पहुँचे।जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।धनबाद सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि वर्तमान समय में झारखंड सरकार पूरी तरह से विफल रही है। बिहार और झारखंड दोनो की स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है। अपराध के साथ साथ माफिया तंत्र भी हावी है। उन्होंने कहा कि धनबाद में कोयला माफिया के द्वारा लगातार कोयले की चोरी हो रही है। देश से लेकर विदेश तक धनबाद में ही सबसे ज्यादा कोयले की चोरी हो रही है। यह पूरा कोयला चोरी का खेल जेएमएम सरकार के संरक्षण में हो रही है।इस दौरन धनबाद के सांसद पीएन सिंह,भाजपा नेत्री रागिनी सिंह,अन्य कई नेता गण मौके पर मौजूद थे।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"