
न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Dhanbad) धनबाद जिले के रेल पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को स्टेशन परिसर से बरामद किया है।शनिवार को रेल पुलिस ने बताया कि लड़की स्टेशन परिसर में इधर उधर भटक रही थी।जब इस लड़की पर रेल पुलिस का नजर पड़ा तो लड़की हकबक हो गई।जिसके बाद लड़की को रेल थाना लाया गया।उसके बाद लड़की से पूछताछ की गई।
लड़की ने पूछताछ में अपना घर का पता व पिता का नाम बताई।जिसके बाद लड़की के परिजनों को रेल थाना आने को कहा गया।रेल पुलिस ने बताया कि 27 अक्टूबर को माता-पिता से डांट सुनकर घर से भागकर रेलवे स्टेशन पहुँची।लड़की का उम्र 14 वर्षीय बच्ची है। रेल पुलिस धनबाद द्वारा रेस्क्यू कर चाइल्ड वेलफेयर कमिटी धनबाद को सुपूर्द किया गया है।
Dhanbad : रोजगार मेला के तहत प्रधानमंत्री ने 51 हज़ार अभ्यर्थियों को दी सरकारी नौकरी नियुक्ति पत्र…