27 July 2024

22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने को दिया गया न्योता

Ad Space

बोकारो जिला के कसमार प्रखंड अंतर्गत मधुकरपुर पंचायत में शुक्रवार को अयोध्या से आए कलश व अक्षत लेकर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण किया गया नगर भ्रमण नीचे टोला दुर्गा मंदिर से होते हुए शिव मंदिर टोला, ऊपर टोला दुर्गा मंदिर, गांव ग्राम देवी मंदिर टोला, बाजार टांड मधुकरपुर एवं गली-गली जाकर न्योता दिया गया एवं पुन: नीचे टोला दुर्गा मंदिर में आकर समाप्त हुआ।
सभी मंदिरों में कलश व अक्षत की पूजा किया गया एवं गांव भ्रमण के दौरान लोगों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने का संदेश दिया गया एवं नगर भ्रमण के दौरान भाजपा अध्यक्ष श्री पांडे ने यह भी घोषणा किया कि 22 जनवरी को मधुकरपुर पंचायत अंतर्गत मधुकरपुर गांव के नीचे टोला मंदिर प्रांगण में श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में भव्य रूप से रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कसमार प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रणधीर कुमार पांडे एवं बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सूरज साव, मधुकरपुर पंचायत के मुखिया राजेंद्र महतो, वार्ड सदस्य मीरा देवी, सागर तिवारी, प्रेम तुरी, रोहित स्वर्णकार, ओमप्रकाश तिवारी, रोहित रेड्डी, कुलदीप प्रजापति, राहुल स्वर्णकार, मिथिलेश तिवारी, सरजू प्रसाद स्वर्णकार कैलाश स्वर्णकार, कपिल प्रजापति, आशीष स्वर्णकार, विकास प्रजापति, जयंत कुमार, कैलाश महतो सहित दर्जनों महिलाएं एवं बच्चों ने नगर भ्रमण में सम्मिलित होकर ग्रामीणों को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया गया।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"