27 July 2024

NEWSTODAYJ : झारखंड राज्य के राजधानी रांची में देर रात उत्पाद विभाग टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक 407 वाहन जब्त किया है।साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।गुरुवार को बताया गया कि सहायक आयुक्त उत्पाद रांची के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर कांके थाना अंतर्गत रिंग रोड लॉ कॉलेज मोड़ के पास निरीक्षक उत्पाद प्रेम प्रकाश उरांव के पर्यवेक्षण में उत्पाद विभाग रांची के विशेष छपेमारी दल,STF के द्वारा चेकिंग के दौरान एक 407 वाहन संख्या JH 09 J 6139 की चेकिंग की गई इस दौरन पाया गया कि वाहन में अवैध विदेशी शराब कुल 240 पेटी लदा हुआ है। घटनास्थल से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य अभियुक्त फरार हो गया। जिनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।छापामारी दल में सम्मिलित पदाधिकारी प्रेम प्रकाश उरांव निरीक्षक उत्पाद, ललित सोरेन, पंकज कुमार अवर निरीक्षक उत्पाद उत्पाद सिपाही एवं प्रतिनियुक्ति गृह रक्षक ,उत्पाद छपेमारी दल रांची मौके पर मौजूद थे।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"