![](https://newstodayjharkhand.com/wp-content/uploads/2023/11/ei2OBJ796975.jpg)
Ad Space
NEWSTODAYJ : झारखंड राज्य के पुलिस अवैध कारोबार करने वाले के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हैं।और इसमें पुलिस को कई बार सफलता प्राप्त होती है।ताजा मामला गुमला जिले के पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।गुमला पुलिस लागातर मवेशी तस्करों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला रहे है।रविवार को रायडीह थाना में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई कि देर रात गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुमला में लगातार मवेशी तस्करों के विरुद्ध छापामारी किया जा रहा,जिसके तहत गुप्त सूचना के आधार पर रायडीह थाना के द्वारा 14 चक्का ट्रक से 49 गोवंशीय पशु जप्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।