27 July 2024

न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Latehar) लातेहार जिले के बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे बरियातू थाना क्षेत्र के पुकचू ग्राम में बाइक के धक्के से एक छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नंदकुमार यादव के पुत्र रिशांत कुमार के रूप में हुई।घायल बच्चे को परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

Ad Space

Militant arrested : जंगल से पुलिस ने प्रतिबंधित दो उग्रवादियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार…

जहां पर डॉक्टर ध्रुव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं हैं। इस घटना से घायल बच्चे का परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Dhanbad News : 14 वर्षीय लड़का व आठवीं कक्षा की छात्र रहस्य में ढंग से हुई गायब,CCTV फुटेज का किया जा रहा जांच…

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"