8 September 2024

क्राइम : वाहन चेकिंग के दौरन धनबाद पुलिस को मिली सफलता,चोरी की बाइक और अपराधी गिरफ्तार…

Ad Space

झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आगामी छठ पर्व 2023 को लेकर अभी से अभियान चलाना शुरू कर दिए है।ताकि छठ घाट में आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को समस्या ना हो।इसके लिए प्रतिदिन अपने विधानसभा क्षेत्रों के तालाबों व नदी तथा नहर आदि घाट स्थल का निरीक्षण कर रहें है।हलाकि इस संदर्भ में नगर निगम के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दी गई है।इसी के तहत आज सोमवार 6 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मानगो के चाणक्यपूरी छठ घाट के निरीक्षण किए। इस दौरान स्थानीय लोगो के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए छठ घाट की साफ सफाई की।वही स्वास्थ्य मंत्री ने मानगो नगर निगम के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सफाई करवा कर विधुत व्यवस्था बहाल करें, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करें, साथ ही अवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ करें।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"