![](https://newstodayjharkhand.com/wp-content/uploads/2023/11/ei113RS33702.jpg)
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के कतरास/बाघमारा BJP यानी भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार देर शाम झारखंड के सीएम यानी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका है।कतरास बीजेपी के वक्ताओं ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिन्दू विरोधी है।सनातन विरोधी हिंदू धर्म के प्रति घोर नफरत रखते है।आज भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल भरत शर्मा कतरास मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड के सनातन विरोधी हिंदू धर्म के प्रति घोर नफरत रखने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कतरास थाना चौक पर बागेश्वर महाराज के कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने को लेकर पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया एवं पूरा चौक पर सनातन धर्म की जयकारे से गूंज उठा मौके पर मुख्य रूप से,भरत शर्मा, बबलू बनर्जी, रामकुमार साहू, रवींद्र विजन, छोटू पासवान, डब्ल्यू हाड़ी, वाई के पाठक, निलेश सिंह, राकेश हजारी, रघुनाथ हजारी, सूर्यदेव मिश्रा, पंडित जी, संजय भुइयां, भगीरथ गौतम ऋषि, राजेश्वर भुइयां, बालक भुइयां, राजेश गुप्ता, कन्हाई पासवान, दीपक पासवान, नीरंजन विश्वकर्मा, मिथलेश गुप्ता आदि शामिल थे।