27 July 2024

NEWSTODAYJ : झारखंड राज्य के सीएम हेमंत सोरेन द्वारा महिलाओं पर टिप्पणी करने वाली बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का गोलमोल जवाब बुधवार को सामने आई है।मीडिया बार बार पूछ रही है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की टिप्पणी महिलाएं के संबंध दी गई बयानबाजी कितना सही है।जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर गोलमोल जवाब देने शुरू कर दिए।राजेश ठाकुर ने कहा बयानबाजी के दौरन मुख्यमंत्री का जुबान पिसला है।इसके बाद उन्होंने भी सिर्फ बुलेट ट्रेन की बात करने लगे।अगर बात करे तो महिला हर युग में जुर्म सहती है।चाहे वो सत्ययुग, द्वापरयुग, त्रेतायुग, या कलयुग हो कलयुग में नेताओ द्वारा महिला को अपमानित की जाती है।जैसे कि पूर्व दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री ने महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इधर बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा कि मूर्खता, अज्ञानता और अहंकार से ग्रसित मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM की मानसिक स्थिति पर तरस आता है.मुख्यमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करते हुए हर बार महिलाओं का अपमान करना और देश की उपलब्धियों पर विलाप करना बंद करिए.देश में अभी बुलेट ट्रेन की सेवा शुरू नहीं हुई है। इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है लेकिन आपने अभी से ही झूठ बोलना और दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया lधृतराष्ट्र की तरह अंधे होकर भ्रष्टाचारियों की संगत में रहने से आपके बौध्दिक शक्ति का पतन हो चुका है।उसके बाद बीजेपी के दीपक प्रकाश लिखें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हृदयविहीन, आत्माविहीन है.उत्तराखंड टनल हादसे में मजदूर फसे थे और मुख्यमंत्री राजनीति करने का काम कर रहे थे.वहीं मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं पर दिया गया बयान भी दुर्भाग्यपूर्ण है, शायद उन्हें याद नहीं कि महिला काली और दुर्गा का रूप भी होती हैं.अन्य कई दिग्गज नेताओं ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"