
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ
NEWSTODAYJ : राजधानी रांची स्थित झारखंड विधान सभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को होना है।इसको लेकर युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।मंगलवार को विधान सभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।बताया जाता है कि 22 नवंबर को झारखंड विधान सभा का स्थापना दिवस के अवसर पर विधान सभा परिसर, रांची में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारी का निरीक्षण अध्यक्ष ने किए है।मालूम हो कि 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और 23 नवंबर को सांस्कृकि कार्यक्रम होंगे. झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर न सिर्फ उत्कृष्ट विधायक सम्मानित किए जाएंगे, बल्कि नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मान दिया जाएगा. इसके साथ ही खेल से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाना है।