27 July 2024

NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के कतरास/बाघमारा अंतर्गत तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तेतुलमारी में शनिवार को एक युवक प्रकाश मल्लाह ने एक महिला गुजरवा देवी को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया।घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बताई की प्रकाश मल्लाह नाम युवक ने घर मे घुसकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत युवक के खिलाफ की गई। जिसके बाद घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिये SNMMCH अस्पताल भेज दिया। जहाँ महिला इलाजरत है।बताया जाता है कि आरोपी युवक तेतुलमारी के करमुधोरा की रहने वाला है।महिला शनिवार की सुबह जब वह 4:00 बजे सुबह अपने दवाई लेने उठी तभी प्रकाश कुमार ने उनके घर पर घुसकर चाकू से हमला कर दिया। वही चाकू से बचने के क्रम में सिर पर चोट लगी है। हमला करने वाले युवक पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है।कुछ साल पहले से ही उनके पुत्र के पड़ोस की शादीसुदा युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रही थी। इसी विवाद में हमेशा लड़ाई होते रहता था। शनिवार को इसी विवाद में युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया है।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"