27 July 2024

NEWSTODAYJ : दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बीते दिनों दो भाईयों के विवाद में महिला की जान चली गई।जिसके बाद पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो भाईयों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गई 70 वर्षीय मां गीता देवी की जान चली गई। घटना गुरुवार की रात की है। पुलिस ने आरोपित बेटे विजय राम और उसकी पत्नी सुनीता देवी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।बताया गया है कि गुरुवार की शाम संजय शराब पीकर आया और पड़ोस में रहने वाले विजय को गाली देने लगा। शोर-शराबा सुनकर मां गीता देवी बीच-बचाव करने पहुंची, तो विजय भड़क गया। उसने मां पर बड़े भाई का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए पीट दिया। जब महिला की हालत अधिक खराब हो गई तो घर वाले मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने हालत अधिक खराब होने की बात कही तो विजय मां को वापस घर ले आया। रात को खून की उल्टी होने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।पुलिस के अनुसार शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संजय के बयान पर छोटे भाई विजय राम, उसकी पत्नी सुनीता देवी, बेटी नेहा, मुस्कान और सास बेचनी देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।आरोपित दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"