
न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार (Dhanbad) धनबाद जिले के सभी प्रखंडो में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी हर्षोल्लास है।सुबह में नियमपूर्वक माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करते है।वही शाम होते ही जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में माता दुर्गा की दर्शन करने के लिए पहुचते है। इस दौरन श्रद्धालुओं को भीड़ भाड़ की भी परेशानियों का सामना करनी पड़ती है।पर इस बार जिला प्रशासन व जिला पुलिस पूरी तरह सजग है।पंडालों में डिप्टी पर तैनात पदाधिकारी पर धनबाद उपायुक्त का पैनी नज़र है।
Dhanbad : तोपचांची थाना के मालखाना से 25 क्विंटल सरिया की चोरी,पर अब पुलिस ने जंगल से किया बरामद…
21 अक्टूबर को कई पदाधिकारीयों को शोकॉज किए थे।तब से विधि व्यवस्था सजक बानी हुई है।हलाकि उपायुक्त सभी प्रखंडो में माता का दर्शन करते हुए विधि व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे है।इधर धनबाद पुलिस विजयादशमी एवं विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं को चार पहिया वाहनों का प्रयोग पूजा घूमने के दौरान कम से कम करने का अपील कर रहे है।धनबाद पुलिस ने कहा कि यदि आप चार पहिया वाहन का प्रयोग करते है तो यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित पार्किंग स्थलों में ही वाहन पड़ाव कर पंडालो का भ्रमण करें।
Crime News : पति और ससुरालवालों ने विवाहिता को जबरन पिलाया फिनाइल,अस्पताल में भर्ती…
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिए आप सभी श्रद्धालुओं से सहयोग अपेक्षित करते है।टेम्पू चालक ने कहा जिला प्रशासन व जिला पुलिस के द्वारा यातायात व्यवस्था बहुत ही अच्छी बनाई गई है।जैसे कि गया पुल ,बैंक मोड़,पोलटेक्निक रोड, बरमसिया पुल,केंदुआ-बोकारो-कतरास सड़क अन्य कई सड़क मार्ग की व्यवस्था शान्तिपूर्ण तरीके से चल रही है।