27 July 2024

DHANBAD:धनबाद:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूरा होने पर 9 साल के 9 सवाल पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई,

Ad Space

उक्त प्रेस-वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, ओ.बी.सी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर,ओ.बी.सी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू सहित प्रदेश के दर्जनों गणमान्य नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

वहीं प्रेस-वार्ता में कांग्रेस कमेटी,ओ.बी.सी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने मोदी सरकार के 9 साल के 9 सवाल पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है

और उन्होंने मोदी सरकार से 1.अर्थव्यवस्था 2. कृषि और किसान 3.भ्रष्टाचार मित्रवाद 4.चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा 5.सामाजिक सद्भाव 6.सामाजिक न्याय 7. लोकतांत्रिक संस्थाएं 8.जनकल्याण की योजनाएं एवं 9.कोरोना मिसमैनेजमेंट. जैसे ज्वलंत और गंभीर 9 सवाल किए,

आगे उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है,मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है,भारत की सीमा पर चीन के द्वारा कब्जा किए जाने के बावजूद मोदी सरकार मूकदर्शक बनी हुई है,

मोदी सरकार ने देश में ईडी,सीबीआई और इनकम टैक्स का भय दिखाकर समाज में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है,दलितों एवं पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं,संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर कर गरीब आदिवासी एवं जरूरतमंदों के सपनों को कुचला जा रहा है,कोरोना के कारण लगभग 40 हजार लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों को मुआवजा देने से केंद्र सरकार द्वारा मना कर दिया गया एवं लॉकडाउन में अपने रोजगार छोड़कर आने वाले कामगार को आने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें उनके हाल पर उन्हें छोड़ दिया गया,

देश की जनता मोदी सरकार के चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है,2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी।

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मदन महतो प्रदेश डेलीगेट मनोज कुमार यादव ( अधिवक्ता ) ओ.बी.सी के स्टेट कोऑर्डिनेटर कार्तिक घोष , अशोक महतो सहित दर्जनों गणमान्य नेता उपस्थित थे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"