2 May 2024

झारखंड राज्य के राजधानी रांची के नगड़ी थाना पुलिस ने एक महिला को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।महिला इससे पूर्व गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है।महिला जेल से छूटने के बाद अब ब्राउन शुगर का कार्य कर रही थी।इसकी सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने महिला कांस्टेबल के साथ घेरा बंदी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।आज शुक्रवार को महिला को पुनः जेल भेजा गया है।पुलिस ने बताया कि ब्राउन शुगर बेचने वालों के विरुद्ध छापामारी के क्रम में एक महिला अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया और इनके पास से 62 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया।ये पूर्व में भी गांजा तस्करी में जेल जा चुकी हैं।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"