27 July 2024

हादसा : रेलवे के हाईटेंशन तार टूटने से एक मजदूर की मौत,दो घायल मौके पर पहंचे धनबाद रेल डीआरएम…

Ad Space

झारखंड राज्य के राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी बाड़ी टोला में आपसी विवाद में हुई मारपीट में बीच बचाव में गयी एक महिला की लाठी से मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात महिला के देवर टुलगु और भतीजा पंकज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों लाठी से लड़ने लगे। इस दौरान बीच-बचाव में आई महिला बिरसी देवी (60) को सिर में चोट लग गयी। उसे आनन -फानन में रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"