Welcome ceremony : मिस इंडिया क्वीन अनुष्का आनंद के सम्मान में रविवार को वेलकम सेरेमनी का होगा आयोजन…
1 min read
Welcome ceremony : मिस इंडिया क्वीन अनुष्का आनंद के सम्मान में रविवार को वेलकम सेरेमनी का होगा आयोजन…
NEWSTODAYJ देवघर: दिल्ली में आयोजित एस.के प्रजेंटेशन द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस इंडिया क्वीन 2020 सीजन-2 में शामिल सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर अनुष्का आनंद द्वारा मिस इंडिया क्वीन 2020 का खिताब अपने नाम करने पर देवघर के लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। जिस तरह से अनुष्का ने यह खिताब जीतकर देवघर का नाम रौशन करने का काम किया है।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : गरीब और लाचार बच्चों के बीच शिक्षा दान JMM छात्र मोर्चा करेंगे…
इसके लिए 11अक्टूबर को होटल न्यू ग्रैंड के सिद्धिविनायक बैंक्विट हॉल में संध्या 4:30 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।इसको देखते हुए देवघर के प्रसिद्ध डॉल्फिन डांस अकैडमी के संचालक अजित केशरी व पार्टी जंक्शन के संचालक शशांक कुमार की ओर से अनुष्का आनंद की जीत को लेकर रविवार को वेलकम व सम्मानित समारोह का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम का आयोजन देवघर के बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के समीप स्थित होटल न्यू ग्रैंड में स्थित सिद्धि विनायक बैंक्वेट हॉल में किया जाना है।
कार्यक्रम का समय अपराह्न 4:30 बजे निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित होंगे, जो अपना आशीर्वाद अनुष्का आनंद को देंगे। साथ ही उनलोगों द्वारा भी अनुष्का आनंद को सम्मानित किया जा रहा है। बता दें कि अनुष्का आनंद ने दिल्ली में आयोजित मिस्टर, मिस एंड मिसेस क्वीन/किंग 2020 सीजन-2 के फाइनल राउंड में 40 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस क्वीन का खिताब अपने नाम किया है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : मुखिया ने दिखाई दबंगई , ASI से हुई हांथापाई , मूकदर्शक बने रहे लोग…
इसके पूर्व भी 2018 में अनुष्का आनंद ने मिस इंडिया झारखंड के खिताब अपने नाम किया था। अनुष्का आनंद लगातार मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। एक के बाद एक खिताब अपने नाम दर्ज कर अनुष्का अपने परिवार के साथ-साथ अपने जिले का भी नाम रौशन कर रही है।