Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान , बंगाल झारखंड समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार…
1 min read
Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान , बंगाल झारखंड समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार…
NEWSTODAYJ_Weather update:मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड, बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ सहित ओडिशा में भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा पूरे पूर्वोत्तर हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। जबकि, दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान को जुलाई तक मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है। ये बात अलग है कि दिल्ली बादल शुष्क हवाओं की वजह से लोगों थोड़ी राहत मिली है।
दिल्ली में बदला मौसम, गर्मी से राहत की जगी उम्मीद
मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरुवार को दिल्ली बादल और शुष्क हवाओं की वजह से गर्मी से हल्की राहत मिली। 25 जून को दिल्ली में तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में 26 तारीख को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 27 जून को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 28, 29 और 30 जून को राज्य में दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बावजूद मौसम विभाग की माने तो अभी दिल्ली वालों को मॉनसून की बारिश के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।