Weather Forecast : झारखंड के दक्षिणी एवं मध्य भागों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना…
1 min read
Weather Forecast : झारखंड के दक्षिणी एवं मध्य भागों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना…
NEWSTODAYJ : झारखंड के दक्षिणी एवं मध्य भागों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अनुसार राज्य के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में गरज के साथ बारिश हो सकती है।इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका है।बादल छाये रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़े…Dumka by-election : पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा दुमका उप चुनाव से लड़ेंगे चुनाव…
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया गया है कि झारखंड के दक्षिणी एवं मध्य भागों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका है।बादल छाये रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में अगले 4-5 दिनों तक दिन में तापमान सामान्य या इससे अधिक रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की स्थिति सामान्य रही है।कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई है।सर्वाधिक बारिश लातेहार में 71 मिमी रिकॉर्ड की गयी है।