Valmiki Jayanti 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी बधाई…
1 min read
Valmiki Jayanti 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी बधाई…
NEWSTODAYJ : नई दिल्ली। इस साल देशभर में आज यानी 31 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। प्रत्येक वर्ष वाल्मीकि जयंती आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि वाल्मीकि जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी है।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : राज्यपाल मेडिका अस्पताल पहुंचे इलाज करवाने , घयाल जवानों से की मुलाकात…
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,”सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह कह रहे हैं, मैं महर्षि वाल्मीकि को नमन करता हूं। इस शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/KDmIYMswMQ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2020
महार्षि वाल्मीकि के विचारों से करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। वह लाखों करोड़ों गरीब और दलितों के लिए बहुत बड़ी उम्मीद हैं उनके भीतर आशा और विश्वास का संचार करते हैं। मोदी ने कहा कि महर्षि कहते हैं कि किस भी मनुष्य की इच्छा शक्ति अगर उसके साथ हो तो वह कई भी काम बहुत आसानी से कर सकता है।