
The weather will change : रात में बढ़ेगी ठंड, सुबह में रहेगी धुंध, शुक्रवार से बदलेगा मौसम…
NEWSTODAYJ झारखंड : पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और तेज शीत हर का असर झारखंड पर भी पड़ेगा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है, जिसका असर झारखंड पर नहीं पड़ेगा, लेकिन उत्तर भारत में तेज शीतलहर और बर्फबारी से आसपास के राज्यों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई। रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम 10.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : निदेशक एनईपी, उप निर्वाचन पदाधिकारी ने की 2 प्रखंड में समीक्षा बैठक…
फिलहाल रांची में सुबह से ही आसमान साफ रह रहा है। शुक्रवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। चार दिसंबर तक शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।