Supremacy dispute : रैक लोडिंग में वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद जमसं कुंती गुट के अध्यक्ष सभी आरोपो को निराधार बताया…
1 min read
Supremacy dispute : रैक लोडिंग में वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद जमसं कुंती गुट के अध्यक्ष सभी आरोपो को निराधार बताया…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के पाथरडीह कोल वाशरी स्थित मोनेट वाशरी में रैक लोडिंग में वर्चस्व के लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद पाथरडीह कोल वाशरी के फिल्टर प्लांट समीप जमसं कुंती गुट के पाथरडीह कोल वाशरी शाखा के अध्यक्ष दीपक महतो ने प्रेस वार्ता की। जिसमे उन्ही के यूनियन के सचिव संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पर लगाये गए सभी आरोपो को निराधार बताया। दीपक महतो ने कहा कि घटना के समय ना मै वहाँ मौजूद था और ना ही मेरे कोई आदमी हमलोगों को एक साजिश के तहत फसाया जा रहा है। जिसकी जाँच करा ली जाय जिसमे दूध जा दूध पानी का पानी हो जायेगा। एक ही यूनियन के शाखा सचिव मुन्ना सिंह के द्वारा अध्यक्ष पर क्यो आरोप लगाया गया।
उनलोगों के द्वारा एक साजिश के तहत यूनियन के अधिकारी व सदस्यों को फसाया जा रहा है ताकि यूनियन पर अपना वर्चस्व स्थापित कर सके और यूनियन को अपने मन मुताबिक चलाया जा सके। कहा कि मुन्ना सिंह व उसके भाई रणविजय सिंह उर्फ बबलू के द्वारा कई दिनों से साइडिंग के कार्य मे अड़ंगा लगा रहे थे और इस दौरान रैक लोड कराने पहुँची पेलोडर का शीशा तक तोड़ डाला।वही दिगम्बर रवानी ने कहा कि हमलोग साइडिंग में मजदूरी का कार्य करते हैं।
जहाँ रणविजय सिंह उर्फ बबलू सिंह, रवि पटनायक व 5-6 अन्य लोग पिछले 10 -15 दिनों से लोडिंग प्वाइंट पहुँच मज़दूरों के साथ गाली गलौज व मारपीट करते तथा 50 हजार प्रति माह रंगदारी माँग रहे थे। जिसका विरोध करने पर हमलोगों पर हमला कर दिया। प्रेस वार्ता में जमसं कुंती गुट के दीपक महतो, दिगम्बर रवानी, सुनील बाउरी, भरत राजवंशी, प्रमोद पाण्डेय, नगेन्द्र महतो, नवीन महतो आदि मौजूद थे।