Strange style : अनोखे अंदाज में कृषि बिल के विरोध में ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंची विधायका…
1 min read
Strange style : अनोखे अंदाज में कृषि बिल के विरोध में ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंची विधायका…
NEWSTODAYJ रांची : महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह आज अनोखे अंदाज में कृषि बिल के विरोध में ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंची। हालांकि विधानसभा परिसर में प्रवेश से पहले ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें मुख्य द्वार पर रोक दिया गया।
यह भी पढ़े…Coronavirus : स्टील प्लांट पर पड़ा कोरोना का ‘साया’, 150 कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित…
विधानसभा परिसर में ट्रैक्टर प्रवेश को लेकर विधायक और सुरक्षाकर्मियों के बीच थोड़ी-बहुत नोकझोंक भी हुई। आखिरकार ट्रैक्टर की अनुमति विधानसभा परिसर में प्रवेश के लिए नहीं मिली और विधायक पैदल ही सदन में पहुंची।
दीपिका पांडेय कहना है कि कृषि विधेयक का वह पुरजोर विरोध करती हैं। यह किसी भी कीमत पर किसानों के लिए हितकारी नहीं है।
यह भी पढ़े…Road accident : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरन मौत…