Sports :भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने मारी बाजी बांग्लादेश को दिया करारी शिकस्त….
1 min read
Sports :भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने मारी बाजी बांग्लादेश को दिया करारी शिकस्त….
NEWSTODAYJ_Sports:भारतीय टीम ने सोमवार को बांग्लादेश को करारी शिकस्त थमा दी। कतर के दोहा में जेसिम बिन हमद स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार दो गोल दागे, जिसकी मदद से 2022 फुटबॉल विश्व कप और 2023 एशियन कप क्वालीफायर्स के ग्रुप-ई के दूसरे राउंड के मुकाबले में बांग्लादेश को 2-0 से धो डाला। भारत को इससे पहले 3 जून को एशिया चैंपियन कतर के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसने इस मैच में बांग्लादेश को शिकस्त देकर शानदार वापसी कर ली।
यह भी पढ़ें..SPORTS:कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा को दिया ये गिफ्ट
भारतीय टीम अब 15 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। इससे पहले, भारत ने शुरुआत से ही आक्रमक खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल करने की कोशिशें की लेकिन पहला हाफ बिना गोल के रहा। दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।
दूसरे हाफ में छेत्री को रोकना नामुमकिन हो गया। उन्होंने 79वें मिनट में गोल दाग टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद छेत्री ने इंजुरी समय में एक और गोल ठोक डाला। जिससे भारत ने बढ़त 2-0 कर दी। बांग्लादेश ने अंतिम मिनट तक बराबरी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि भारत 2022 विश्व कप की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है।