Sports: क्रिकेटर शिवम दुबे ने रचाई शादी, गर्लफ्रेंड से मुंबई में की शादी….
1 min read
Sports: क्रिकेटर शिवम दुबे ने रचाई शादी, गर्लफ्रेंड से मुंबई में की शादी….
NEWSTODAYJ_Sports:भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इस ऑलराउंडर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अजुम खान से मुंबई में शादी की है। एक तस्वीर में शिवम दुल्हन संग दुआ मांगते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े…SPORTS: पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा नही रहे, हृदयघात के चलते हुई मृत्यु
शिवम और उनकी पत्नी एक दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इस शादी में हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाजों की झलक साफ दिखी। बता दें कि शिवम टीम इंडिया के एक वन-डे और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वहीं, अलग-अलग टीमों के साथ 21 आईपीएल में भी अपना प्रदर्शन किया है। इस वक्त शिवम राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं।