27 July 2024

Ad Space

NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में विभागीय कार्यशैली से आम जनता परेशान है।इस दौरन कई पार्टियों की सरकार राज्य में बानी।कई नेताओं ने चुनावी एजेंडा में सड़क मार्ग सुचारू रूप से बनवाने का आश्वासन भी दी पर सभी का आश्वासन फैल होता नजर आ रहा है।इसका खुलासा धनबाद के वार्ड नम्बर 14 के रहने वाले जन अधिकार पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुलाम मुर्तुज़ा आलम ने मंगलवार 29 नवंबर को किया है।जन अधिकार पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुलाम मुर्तुज़ा आलम ने विभागीय की कार्य पर हँसते हुए कहा कि अब क्या कहे धनबाद के विभागीय पेंच में आम जनता पीस रहा है।करीब 4 वर्षों से धनबाद नगर निगम का चक्कर लगा रहे।बाउजूद किसी प्रकार का कोई सुनवाई नहीं हुई लेकिन आज नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2016 में आरा मोड़ से मटकुरिया सड़क मार्ग को लेकर विभाग और संवेदक के बीच विवाद चल रहा है।यह मामला धनबाद न्ययालय में लंबित है।बतादें की वासेपुर वार्ड नंबर 14 में स्थित आरा मोड़ से मटकुरिया सड़क मार्ग 20 वर्षो से जर्जर हालत में है।आये दिन छोटी मोटी सड़क दुर्घटना होती रहती है।हलाकि आरा मोड़ से मटकुरिया सड़क मार्ग से कई क्षेत्रों को जोड़ता है।इसको लेकर गुलाम मुर्तुजा आलम ने कई बार धनबाद नगर निगम कार्यालय का चक्कर लाये पर स्थिति जस का तस बनी हुई है।वही जन अधिकार पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुलाम मुर्तुज़ा आलम ने धनबाद के उच्च अधिकारियों से हाथ जोड़कर मांग करते हुए कहा कि आरा मोड़ से मटकुरिया सड़क मार्ग मरम्मत कार्य करवा दी जाए ताकि आम जनता को आवागमन करने में सुविधा हो।

आत्महत्या : CRPF जवान ने AK47 से खुद को गोली मारकर जीवन लीला किया समाप्त,मौत-ए-रहस्य…

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"