Sexual abuse charges : विवाहिता महिला ने युवक पर लगाया यौन शोषण करने का आरोप , न्याय के लिए मिडिया से लगाई गुहार…
1 min read
Sexual abuse charges : विवाहिता महिला ने युवक पर लगाया यौन शोषण करने का आरोप , न्याय के लिए मिडिया से लगाई गुहार…
NEWSTODAYJ : धनबाद।मोदी प्लान का प्रलोभन देकर युवक ने एक महिला के साथ किया घिनौना हरक़त ,न्याय के लिए भटक रही महिला , मिडिया से लगाई गुहार.लाख वादे कर ले केंद्र की सरकार व राज्य की सरकार पर एक पीड़ित महिला की आवाज सुनकर आप स्वंयम बोलेंगे।महिलाएं सुरक्षित नहीं है।महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में मानो उफान सा आ गया है।ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब देश के कई कोनों से महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं की खबर न आती हों।
और अत्याचार भी एक से बढ़कर एक – दरिंदगी और हैवानियत की हद पार करती हुई।बलात्कार और विशेषतः सामूहिक बलात्कार की घटनाएँ अब तो आम बनती जा रही हैं।छह वर्ष, आठ वर्ष या ग्यारह वर्ष की बच्चियों के साथ अमानुषिक बलात्कार की घटनाएँ घटती हैं। झारखंड राज्य के धनबाद जिला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की एक यौन उत्पीड़न ग्रसित दलित महिला बीते कई दिनों से न्याय की गुहार लगाते हुए थाना पहुँचती है। धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर महिला ने आरोपी की गिरफ्तारी का मांग की।मीडिया से रोते बिलखते हुए बताया कि 17 नवम्बर को राजेश कुमार साव नामक लड़का ने मोदी प्लान बताने की बात कह कर दिन भर इधर उधर मोटरसाइकिल से घुमाया जब शाम ढली तो मै घर जाने की बात करने लगा तो उन्होंने कहा कुछ नहीं करेंगे अचानक घर आने के दौरान सुनसान जगह पर गाड़ी रोक कर जोर जबर्दस्ती कर शारीरिक संबंध बनाया रोते बिलखते अपने पति को बताया उसके बाद राजेश साव के परिजन द्वारा धोबी नीच जात कहने की बात भी कही.
नारी शक्ति अधिकार मंच की महिला भी करुणा देवी पीड़ित महिला के सहयोग में वरीय अधिकारिरियों से मिल कर जल्द से जल्द न्याय मिले ओर दोषी पर कड़ी कारवाई हो।इस तरह पीड़ित महिला को यहाँ वहाँ का चक्कर लगाना पुलिस की मंशा पर सवाल खड़ी कर रही है.बरवाअड्डा थाना प्रभारी से बात करने की प्रयास किया तो वरीय अधिकारियों से ही बात करने की बात कही।अब देखना है पीड़ित महिला को न्याय मिलती है या नही ये तो पुलिसिया जांच के बाद पता चलेगा है।