Roads submerged by rain : भारी बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, लोगों को हो रही परेशानी , सड़क के गड्ढे से घट सकती घटना…
1 min read
Roads submerged by rain : भारी बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, लोगों को हो रही परेशानी , सड़क के गड्ढे से घट सकती घटना…
NEWSTODAYJ : झारखंड राज्य के हर जिले में पिछले 16 घंटों से लगातार हो रही बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस वजह से लोगों को भारी परेशानी होने लगी है। कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है। साइकिल सवार, बाइक चालकों और पैदल चलने वालों को भारी दिक्कत हो रही है।झारखंड राज्य के इन जिले में धनबाद , रांची , जमशेदपुर , पाकुड , हजारीबाग , दुमका , बोकारो अन्य जिले में पानी भर गया है।
यह भी पढ़े…Moharram 2020 : कोरोना को देखते हुए इस बार नहीं निकलेगा ताजिया जुलूस…
धनबाद का मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। कुछ जगहों पर सड़कों पर बने गड्ढे दुर्घटना के सबब बन गए हैं। धनबाद में तो स्थिति यह है कि मुख्य मार्ग पर बड़ा गड्ढा बन गया है।इसमें पानी भरने की वजह से लोगों को सड़क दिखाई नहीं दे रही है। कुछ घंटों में ही इस बड़े गड्ढे में कई बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। यहां से गुजरने वाले छोटे वाहन मालिकों को भी भारी दिक्कत हो रही है।