27 July 2024
https://newstodayjharkhand.com/rajneeti-jhrkhand-vasiyon-ko-tmc-sansd-ne-kha-kutta-purv-mukhymantree-ne-ksa-tanj-pdhen-pooree-khbr/eipylgu30403/

बाबूलाल मरांडी(पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड)

NEWSTODAYJ : (धनबाद डेस्क) झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल साइट्स के माध्यम से रविवार को एक जानकारी साधे है।उन्होंने TMC सांसद सह INDI ठगबंधन के प्रमुख सदस्य महुआ मोइत्रा पर तंज कसते हुए कहा कि महुआ मोइत्रा ने साढ़े तीन करोड़ झारखंड वासियों के लिए कुत्ता जैसा अपमानजनक शब्द का प्रयोग की है।महुआ मोइत्रा ने झारखंडी अस्मिता’ को ठेस पहुंचाया है।भारतीय जनता पार्टी झारखंडी अस्मिता के उपर किए गए इस कुठाराघात को नहीं सहेगी।बाबूलाल ने यह भी कहा कि महुआ मोइत्रा और हेमंत सोरेन दोनों INDI ठगबंधन के प्रमुख सदस्य हैं, इसलिए हमारी मांग है कि हेमंत सोरेन उक्त अपमानजनक वक्तव्य पर अपनी राय स्पष्ट करें और सार्वजनिक रूप से झारखंड की जनता से माफी मांगे।मालूम हो कि 2000 में बिहार से अलग होने के बाद, राज्य के निर्माण के शुरुआती दिनों से ही झारखंड की राजनीति रुचि के केंद्र में रही है। झारखंड में राजनीति का एक पुराना इतिहास है। यह ब्रिटिश काल से ही कई आदिवासी क्रांतियों का स्थल रहा है और यह उसी प्रकार का विद्रोह था जिसके कारण झारखंड के स्वतंत्र राज्य का निर्माण हुआ ।हालाँकि, आधुनिक झारखंड की राजनीति में एक चुनावी प्रणाली है, जो राज्य के विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के बीच विभाजित है,जहां कई राजनीतिक दल सत्ता के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। वास्तव में, झारखंड की राजनीति में कई राजनीतिक दल हैं जो भारत के किसी भी अन्य राज्य से लगभग बेजोड़ हैं।इसलिए अन्य राज्य के लोग झारखंड वासियों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते है।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"