Radhashtami 2020 : कन्हैयास्थान में भक्तिभाव से मनी राधाष्टमी , दर्जनों कृष्ण भक्त मंदिर परिसर में कृष्ण भक्ति में लीन रहे…
1 min read
Radhashtami 2020 : कन्हैयास्थान में भक्तिभाव से मनी राधाष्टमी , दर्जनों कृष्ण भक्त मंदिर परिसर में कृष्ण भक्ति में लीन रहे…
- अहले सुबह मंगल आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बाद में दर्शन आरती, गुरु पूजा, भोग आरती भक्तिपूर्ण माहौल में की गई।
- इससे मंदिर परिसर हरे कृष्ण हरे राम से गुंजायमान होता रहा। दोपहर तक कृष्ण भक्त इस मौके पर उपवास भी रखते हैं।
NEWSTODAYJ साहिबगंज : कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर में बुधवार को राधाष्टमी भक्तिपूर्ण माहौल में मनाई गई। आसपास के गांवों से दर्जनों कृष्ण भक्त मंदिर परिसर में कृष्ण भक्ति में लीन रहे। अहले सुबह मंगल आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
बाद में दर्शन आरती, गुरु पूजा, भोग आरती भक्तिपूर्ण माहौल में की गई। इसके बाद कृष्ण भक्तों ने दोपहर 12 बजे राधारानी की मूर्ति को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल एवं विभिन्न प्रकार के फलों के जूस तथा पंचामृत से महाभिषेक किया। यह मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान कृष्ण भक्तों ने भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान किया।
इससे मंदिर परिसर हरे कृष्ण हरे राम से गुंजायमान होता रहा। दोपहर तक कृष्ण भक्त इस मौके पर उपवास भी रखते हैं। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मंदिर के मुख्य परिचालक प्राण जीवन चैतन्य दास ब्रह्मचारी, उत्तम दास, शकलदीप दास, दिनेश दास सहित अन्य भक्तों ने सहयोग किया।