Problem : बारिश ने मुखिया की कार्य का खोला पोल , ग्रमीण महिलाओं ने की जमकर हंगामा , नाले का गंदा पानी घरों में घुसा…
1 min read
Problem : बारिश ने मुखिया की कार्य का खोला पोल , ग्रमीण महिलाओं ने की जमकर हंगामा , नाले का गंदा पानी घरों में घुसा…
- पांच साल बीत जाने के बाद भी इस सम्बंध में कोई काम नही किया है। जब भी उन्हें बोला जाता है वे कहती है कि अभी फंड नही है।
- नाले के गंदा पानी के साथ साथ कीड़े घरों में घुस जा रहा है। हमसबों को हमेशा भय बना रहता है कि कही खाने व बच्चों को नही काट ले। रात में सोना दूभर हो गया है।
NEWSTODAYJ धनबाद :निरसा के शिवलिबाड़ी पुराना चेकपोस्ट के समीप बरसात के कारण नाले का गंदा पानी घरों में घुसने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की सुबह जमकर हंगामा किया। कहा की नाले की सफाई सहित इसकी मरम्मति को लेकर कई बार मुखिया को सूचित किया गया। परंतु वे पांच साल बीत जाने के बाद भी इस सम्बंध में कोई काम नही किया है।
जब भी उन्हें बोला जाता है वे कहती है कि अभी फंड नही है। नाले की सफाई नही होने के कारण नाले में गंदा भर गया है। जिसके कारण लगातार हो रही बारिश से नाले को गंदा पानी घरों में घुस जा रहा है। नाले के गंदा पानी के साथ साथ कीड़े घरों में घुस जा रहा है। हमसबों को हमेशा भय बना रहता है कि कही खाने व बच्चों को नही काट ले। रात में सोना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से गुहार लगाई है कि नाले की सफाई एवं मरम्मति की व्यवस्था कराया जाय।
ताकि यहां के रहने वाले ग्रामीणों को गंदगी से निजात मिल सके। हंगामा करने वालों में आशीष कुमार विश्वकर्मा, कबूतरी देवी, लीला शर्मा, रजनी देवी, सबिता देवी, आशा कुमारी, सरस्वती देवी, गीता देवी, सुनीता देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।