Problem : पुल ढहने से आम जन मानस परेशान , युवा नेता ने नगर निगम अधिकारी व वार्ड पार्षद पर खानापूर्ति का लगया आरोप…
1 min read
Problem : पुल ढहने से आम जन मानस परेशान , युवा नेता ने नगर निगम अधिकारी व वार्ड पार्षद पर खानापूर्ति का लगया आरोप…
- हजारों लोगो को आने-जाने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा हैं
- कोविड 19 जैसे विकट परिस्थिति में लोंग गंदे पानी में रहने को विवश हैं।
NEWSTODAYJ धनबाद : मार्क्सवादी युवा मोर्चा के सदस्यों ने धनबाद नगर निगम के प्रति आक्रोश जताया। युवा नेता नृपेंन्द्र कुमार झा ने कहा की पिछले वर्ष नगर निगम के द्वारा पीसीसी निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहन से पत्थर लाने के दौरान डीएलटू पुल को तोड़ दिया गया था जब स्थानीय लोगो ने विरोध किया तो वार्ड पार्षद नगर निगम के अधिकारी के साथ मिलकर लोगो को अंधकार में रखते हुए सिर्फ खाना पूर्ति किया।
जिसके कारण कल रात्री के वर्षा में पुलिया बह गई। जिसके कारण हजारों लोगो को आने-जाने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा हैं दूसरी ओर सिन्दरी में सैप्टीटैंक की सफाई नहीं होने के कारण गटर का पानी घर में घुस रहा है नगर निगम के अधिकारीयों को बोल बोल कर आम लोग थक गए हैं,
यह भी पढ़े…SUICIDE : नव विवाहिता जोड़ी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया पुलिस जुटी जांच में…
कोविड 19 जैसे विकट परिस्थिति में लोंग गंदे पानी में रहने को विवश हैं। मौके पर मुख्य रूप से संजय बाउरी, पिंकू कुमार, मोहन बाउरी, अविनाश कुमार, युधिष्ठिर दा, दिपक कुमार, रमेश आदि मौजूद रहे।