Politics News : गैस सिलेंडर पर उबली सियासत, इस मुद्दे पर अब तक की सबसे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस…
1 min read
Politics News : गैस सिलेंडर पर उबली सियासत, इस मुद्दे पर अब तक की सबसे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस…
NEWSTODAYJ नई दिल्ली : पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन प्रीमियम पेट्रोल ₹100 प्रति लीटर की ऊपर की कीमत पर बिका है।देशभर में बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों से आम आदमी परेशान है।क्योंकि पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों का सीधा असर दूसरी वस्तुओं की महंगाई पर पड़ता है।पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जहां जनता परेशान है तो वहीं राजनीतिक दल भी धरना प्रदर्शन में जुटे हुए हैं।दिल्ली में कांग्रेस ने खाली गैस सिलेंडर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी सरकार पर कांग्रेस ने ताबड़तोड़ सवाल दागे हैं।कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के साथ बर्बरता करने की हदें पार कर दी है।बर्बरता करने की ठान ली है।
लेकिन अब देश के हर चूल्हे चौके, हर ग्रहणी और आम आदमी की कमर तोड़ने का भी फैसला कर लिया है।केंद्र सरकार ने चूल्हे चौके मे भी महंगाई की आग लगा दी है।सुप्रिया ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम ₹100 के पार हो गए हैं। सबको पता है अब रसोई गैस के दाम भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।10 दिनों के अंदर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत मे ₹75 का इजाफा हुआ है।4 फरवरी को गैस सिलेंडर की कीमत ₹25 बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन आज से इसकी कीमत ₹50 और बढ़ा दी गई है।पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उड़ीसा में कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है।कांग्रेस ने राज्य में 6 घंटे का बंद किया है। इस दौरान ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में बंद का असर देखने को मिला सड़कें खाली नजर आई, तो कई दुकानें भी बंद रही।
यह भी पढ़े…SSR case : हाईकोर्ट ने राजपूत की बहन मीतू के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर को रद्द किया…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर रास्ता जाम किया और ट्रेनें रोकी।ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर सहित राज्य के कई हिस्सों में कांग्रेस ने सड़क पर जाम किया।प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कटक, बालासोर, भद्रक और संबलपुर में वाहनों की आवाजाही को रोक दिया।लेकिन एंबुलेंस, दुग्ध वाहन, न्यूज़ पेपर और परीक्षार्थियों सहित आपातकालीन सेवाओं को बंद के दायरे से बाहर रखा गया है।