politics news:होरलाडीह के सैकड़ो युवाओं ने झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन:भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने माला पहना कर सभी का किया सभी का स्वागत…
1 min read
politics news:होरलाडीह के सैकड़ो युवाओं ने झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन:भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने माला पहना कर सभी का किया सभी का स्वागत…
NEWSTODAYJ:झरिया:होरलाडीह रेलवे फाटक समीप वार्ड 37 के न्यूवर्तवन पार्षद शैलेन्द्र सिंह एवं नन्हे सिंह के नेतृत्व मे झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ कर भाजपा नेत्री रागनी सिंह की मौजूदगी भाजपा का दामन थामा। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सभी को माला पहना कर पार्टी में शामिल किया। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि होरलाडीह के सैकड़ो युवा झामुमो पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा पार्टी में एक विश्वास एवं उम्मीद के साथ जुड़ा हैं। रागिनी सिंह ने कहा कि जब से मिलीजुली सरकार बनी है तब से गुंडागर्दी, लूटपाट, चोरी, हत्याएं एवं बलात्कार की घटनाएं आमबात हो गयी, गरीबो की समस्या से कोई लेना-देना नहीं, सिर्फ लूटने में लगी है, प्रशासन बेलगाम हो चुकी है, सरकार को सिर्फ अपनी चिंता कुर्सी की हैं। साथ ही कहा कि अभी जो पानी की समस्या हैं, इसका जिम्मेवार सिर्फ वर्तमान झरिया विधयाक हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक लक्ष्य था हर घर घर में नल हो। वर्तमान विधायक के कारण यह योजना सफल नहीं हो सका। भाजपा मे शामिल होने वाले लोगो मे , मोहमद तुफैल , मोहमद रिजवान अंसारी , रमीज रजा , मोहमद जफर , मोहमद सलामत थे।