Political news:कांग्रेस के कद्दावर आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा डरपोक लड़ाई नहीं लड़ सकते
1 min read
नई दिल्ली। एक्स सेंट्रल मिनिस्टर व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, ‘यह लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है, इसके लिए मजबूत होना जरूरी है।
यह भी पढ़े….Political news:तेजस्वी और सहनी के महागठबंधन से खेला होबे, कहा आरजेडी प्रवक्ता ने: सहनी से कि मुलाकात
उन्होंने आरपीएन सिंह को डरपोक कहते हुए कहा कि, इस लड़ाई में डरपोक नहीं लड़ सकते, कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है, वह बहादुरी से ही लड़ी जा सकती है। इसके लिए साहस, ताकत की जरूरत है और प्रियंका गांधी जी ने कहा है कि कायर लोग इसे नहीं लड़ सकते हैं।