Policeman suicide : पुलिस कर्मी पुलिस लाइन के बैरेक में फाँसी लगा कर किया आत्महत्या , पुलिस लाइन में शोक का लहर…
1 min read
Policeman suicide : पुलिस कर्मी पुलिस लाइन के बैरेक में फाँसी लगा कर किया आत्महत्या , पुलिस लाइन में शोक का लहर…
NEWSTODAYJ : जामताड़ा पुलिस लाइन के बैरेक में बुधवार सुबह आरक्षी मनोज कुमार पांडेय ने आत्महत्या कर ली। प्लास्टिक की पतली रस्सी को फांसी का फंदा बनाया। फिर फंदे पर लटक गया। आत्महत्या से थोड़ी देर पहले सिपाही ने मोबाइल पर परिवार के साथ बात की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़े…Albendazole medicine : घर-घर जाकर बच्चों को खिलाई जा रही है एल्बेंडाजोल की दावा…
मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार पुलिस लाइन पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक सिपाही के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। मनोज चतरा जिले का निवासी था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रह है। वैसे प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण सिपाही तनाव में रहता था। उसने बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस लाइन में शोक की लहर दाैड़ गई।