27 July 2024

NEWSTODAYJ : धनबाद डेस्क / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में है।आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड वासियों के लिए कई तरह की योजनाओं का शुभारंभ कर रहें है।इस दौरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड वासियों से कहा कि भाजपा ने बनाया,भाजपा ही झारखंड संवारेगी। झारखंड में रेलवे का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है। राजधानी रांची सहित झारखंड के 27 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाओं के लिए विकसित किया जा रहा है।रांची में IIM के नए भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा।धनबाद में आईआईटी के हॉस्टल का निर्माण एवं बोकारो में पेट्रोलियम डिपो का निर्माण कराया गया है।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"