8 September 2024

पेटरवार:- पेटरवार थाना के हाजत में अंगवाली के बच्ची आरोपित युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के अंगवाली निवासी पार्वती देवी ने अपने बेटे की हत्या का आरोप पेटरवार थाना पुलिस पर लगाया है। इस बात की जानकारी जब गांव वालों को हुई तो उनका आक्रोश फूट पड़ा, सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष पेटरवार थाना पहुंच गए। मृतक युवक की मां और ग्रामीणों ने पुलिस पर युवक की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने में किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है इसलिए पुलिस का पक्ष सामने नहीं आ सका है। वहीं किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए थाना परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आरोपित युवक ज्ञान करमाली को चार दिन पूर्व शनिवार को पेटरवार थाना पुलिस ने शक के आधार पर अंगवाली गांव से हिरासत में लिया था। बता दें कि अंगवाली निवासी राजन कमार की नौ वर्षीय बच्ची नैना कुमारी की शव पिछरी स्थित तेनु बोकारो नहर में मिली थी। उक्त बच्ची तीन दिन से गायब थी। संभवतः इसी मामले में पूछताछ के लिए युवक को थाना लाया गया था।
परिजनों ने कहना था कि यदि ज्ञान करमाली किडनैपिंग का आरोपी था तो पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पूछताछ के बाद न्यायालय में क्यों नहीं प्रस्तुत किया गया।
मृतक की मां और ग्रामीणों ने कहा कि जिस प्रकार ज्ञान करमाली को घर से जिंदा ले गया था उसी प्रकार उसका बेटा जिंदा चाहिए। पुलिस ने उसकी हत्या की है।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"