Pakur News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हुआ लिट्टीपाड़ा में पुरजोड स्वागत…
1 min read
Pakur News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हुआ लिट्टीपाड़ा में पुरजोड स्वागत…
NEWSTODAYJ : पाकुड़। झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लिट्टीपाड़ा चौक में झामुमो कार्यक्रताओं ने पुरजोर स्वागत किया। झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव एवं लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी के अगवाई में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जोड़दार स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गाड़ी से उतर कर झामुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मिले कार्यकर्ताओ ने जेएमएम व हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा लगाया।
मौके पर झामुमो जिला सचिव समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, युवा जिला अध्यक्ष सुनील टुडू, संयुक्त सचिव महमूद आलम, केंद्रीय सदस्य तनवीर अली, प्रखंड उपाध्यक्ष मुसलोउद्दीन शेख, प्रखंड अध्यक्ष सुलेमान बास्की, विकास कुमार साहा, नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, संतोष भगत, नारायण भगत, अंसार अंसारी, प्रसाद हांसदा, आलिम अंसारी, सगीर अंसारी, श्यामलाल हांसदा, अब्दुल कादिर आदि मौजूद थे।