NEWSTODAYJ : पत्नी ने पति की गोली मारकर की हत्या, स्वयं को भी मारी गोली…
1 min read
NEWSTODAYJ : पत्नी ने पति की गोली मारकर की हत्या, स्वयं को भी मारी गोली…
NEWSTODAYJ : फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। स्वयं को भी गोली मार ली जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय मृतक की दो बेटियां घर पर ही थीं। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला ने पहले से ही दो तमंचे और कारतूस मंगवा कर घर में रख लिए थे।दक्षिण थाना क्षेत्र का मामला.
यह भी पढ़े…Coronavirus India : देश से कोविड-19 टीके की पहली खेप अफगानिस्तान पहुंची…
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण इलाके में प्रोपट्री डीलर पूरन सिंह यादव और उनकी पत्नी कुसमा देवी के बीच विगत कई दिनों से मन मुटाव चल रहा था। दोनों के दो पुत्रियां हैं। एसएसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि दोनों बेटियां तनु और करिश्मा ने जानकारी दी कि पापा और मम्मी में हर रोज झगड़ा होता था। बेटियों प्रेम प्रसंग को लेकर भी जानकारी दी। रविवार रात्रि करीब तीन बजे से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। सुबह सात बजे पूरन कुछ देर के लिए बाहर गया और फिर वापस आ गया। उसके बाद दोनों के बीच दोबारा झगड़ा हुआ।मां ने बेटियों को भेजा छत पर।
पूछताछ में बेटियों ने बताया कि मां ने उन्हें यह कहते हुए छत पर भेज दिया था कि वह पति ने निबट लेगी। यह उनका आपस का मामला है। मामला बढ़ता देख छोटी बेटी तनु छत से नीचे उतर आई जिसके बीच बचाव करने में चोट आ गई। बेटियों ने बताया कि उनकी मां के हाथ में तमंचा था और उन्होंने चार फायर किए थे।
जिसमें दो गोली पिता के मारी और दो गोली स्वयं को मार ली। गोली लगते ही पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए भिजवा दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि महिला के पास घर में दो तमंचे और कारतूस रखे हुए थे।